{"_id":"62c0893d468aa235894bc150","slug":"emphasis-on-empowering-bjp-at-booth-level-siddharthnagar-news-gkp4424113199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने पर दिया जोर
डुमरियागंज। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे बूथ सशक्तीकरण अभियान की बैठक शनिवार को नगर स्थित मैरिज हॉल में हुई। इसमें संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर भाजपा को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रहरि ने कहा कि भाजपा को शिखर तक पहुंचाने में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 में भाजपा की जीत का सिलसिला बरकरार रखने और विजय का कीर्तिमान बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएं। संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।
पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के जिला प्रभारी रामजियावान मौर्य, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, मधुसूदन अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित कर कर कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह का संचार किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, विनय पाठक, राम कुमार चौधरी, उदयशंकर श्रीवास्तव, अमरेंद्र त्रिपाठी, राजीव अग्रहरि, दीपक चौधरी, मनीष शुक्ला, शत्रुघ्न सोनी, गणेश विश्वकर्मा, रामू गौतम, दयाशंकर गौतम, दिनेश कसौधन, दिलीप पांडेय उर्फ छोटे आदि मौजूद थे।