फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Emphasis laid on making children proficient in language and mathematics

Siddharthnagar News: बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने पर दिया जोर

Thu, 29 Feb 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis laid on making children proficient in language and mathematics
शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ में बृहस्पतिवार को आयोजित एक दिवसीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बीईओ संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व प्राथमिक विद्यालय के नोडल शिक्षकों को प्री-प्राइमरी व बालवाटिका में बच्चों को दक्ष बनाने का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने आगनबाड़ी कार्यकर्तियों व शिक्षकों के बीच पांच से छह वर्ष तक के बच्चों को बालवाटिका भाषा व गणित में दक्ष बनाने और उन्हें रुचिपूर्ण वातावरण के बीच शिक्षा देने की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि प्री-प्राइमरी शिक्षा के मजबूत होने से बच्चों को आगे बढऩे और पढ़ाई करने में सहूलियत हासिल होती है। सही माहौल में उन्हें परवरिश व शिक्षा मिलने पर उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत हो सकती है। कहा कि बुनियादी साक्षरता और अंकीय दक्षता प्राप्त करने के लिए शासन की ओर से निर्धारित निर्देशों के अनुसार बालवाटिका केंद्र का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

बीईओ ने विद्यालयों के निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इसमें मुख्य सेविका मंजू, कलावती, एआरपी कल्पना, मुस्तन शेरुल्लाह, मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषा और ज्ञान की दी जानकारी

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर चल रहे, बुनियादी शिक्षा व संख्या आधारित ज्ञान के तहत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम बैच का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। भाषा व गणित में बताये गए तरीकों व गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान बीइओ संतोष कुमार शुक्ल, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed