{"_id":"65219e47096d8dbefc0a9795","slug":"ellegation-of-land-encroachment-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-6051-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खलिहान में कराया जा रहा सीसी रोड व नाली का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खलिहान में कराया जा रहा सीसी रोड व नाली का निर्माण
Sat, 07 Oct 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मधुकरपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले महेंद्र तिवारी ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया है कि ग्राम प्रधान खलिहान की जमीन पर सीसी रोड व नाली का निर्माण करा रहे हैं। इसकी जांच कराई जाए।
शिकायतकर्ता ने बताया है कि पिछले कई दशक से गांव के करीब आधा दर्जन घरों के लोगों की नालियों व बरसात का पानी उत्तर-पूरब की तरफ निकलता था। ग्राम प्रधान राजनीतिक द्वेष के कारण पानी नए रास्ते पश्चिमी-दक्षिण तरफ से निकालना चाहते हैं। बताया है कि जिस जगह नई सड़क व नाली का निर्माण कराया जा रहा है, वह खलिहान की जमीन है। इस पर वर्ष 2021 से तहसीलदार न्यायालय डुमरिमागंज में मामला लंबित है। उन्होंने पहले जिस नाली से पानी निकलता था, वहीं नाली निर्माण कर पानी निकलने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम परवेंद्र कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहसीलदार को मौके पर जांच करने के लिए भेजा गया था। कल मैं खुद मौके पर जाऊंगा। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।