{"_id":"6578a0d7dd515896aa0178db","slug":"eligible-people-should-get-benefits-of-government-schemes-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-9711-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजनाओ की समीक्षा बैठक करते डीएम पवन अग्रवाल।
: नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम कुसभौना में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम कुसभौना में योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए जागरूकता बढ़ाने को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम हुआ। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को ही मिले। इसके लिए सभी को जागरूक होकर सरकारी योजनाओं के बार में जानकारी करने के साथ उसका लाभ लेने के लिए आगे आना होगा।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के क्रम में लाभार्थियों ने योजना से मिले लाभ से जीवन में आए परिवर्तन एवं उन्नति का अनुभव साझा किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग अपने आस पास के लोगो को जागरूक करे। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य आयुष्मान भारत, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, भारतीय स्टेट बैंक तथा अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। एलईडी वैन के माध्यम से ग्रामवासियों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान बीडीओ नौगढ़, एसपी अग्रवाल, राजेश मिश्र, शैलेंद्र वर्मा, चंद्रमणि यादव मौजूद रहे।