{"_id":"6828d2ee4e604972cd0bcaeb","slug":"electricity-workers-demonstrated-against-privatization-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137677-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निजीकरण के विरोध में विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-बोले अधिकारी व कर्मचारी हर स्तर पर निजीकरण का होगा विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बिजली निगम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में शनिवार को बिजली कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। डुमरियागंज क्षेत्र के बैदोलागढ़ स्थित डिवीजन कार्यालय के बाहर उप्र विद्युत संघर्ष समिति के आवाहन पर विद्युतकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया और निजीकरण के फैसले को सरकार से वापस लेने की अपील की।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विद्युत प्राविधिक कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक नीरज कुशवाह ने कहा कि बिजली निगम का निजीकरण करने का एक मात्र उद्देश्य सरकार द्वारा पूजीपतियों को लाभ पहुंचाना है। इसका हर स्तर पर हम लोग गांधीवादी तरीके से विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बिजली निगम का निजीकरण यानी निजी कंपनियों को सौंपा गया है। वहां पर नुकसान ही हुआ है, जिससे सबक लेते हुए निजीकरण के अपने फैसले को उप्र सरकार वापस ले तो बेहतर होगा।
प्रदर्शन में एसडीओ बबलू चौधरी, जेई राहुल भारती, कमल शर्मा, विशाल शर्मा, राजेश शर्मा, पवन यादव, राकेश कुशवाहा, अंजनी मधेशिया, इंद्रासन यादव, रोहित, अजय त्यागी, राजेश गिरी, राजेश शर्मा, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।