{"_id":"666cddae430fc71153048997","slug":"electricity-supply-with-the-help-of-dilapidated-wires-demand-for-replacement-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-119083-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति, बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति, बदलने की मांग
Sat, 15 Jun 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
धेंसा। नगरा उपकेंद्र के तहत आने वाले महादेवा नानकार गांव के पास नहर से होकर जाने वाले 11 हजार वोल्ट के तार ढीला हो गया है और बिजली का पोल भी झुका हुआ है। कटाई के समय कंबाइन मशीन ले जाने में काफी दिक्कत होती है। जर्जर तारों को न बदला गया तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। बिजली विभाग के अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। महादेवा नानकार निवासी सुखनंदन गिरी,मोहरलाल, लालमन, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, सदा वृक्ष, आदि लोगों ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन