{"_id":"69bda4e408643186b90f3d01","slug":"electricity-pole-lying-on-the-roadside-for-seven-months-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-155286-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क किनारे सात माह से गिरा बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क किनारे सात माह से गिरा बिजली का खंभा
विज्ञापन
बढ़नी। विकासखंड बढ़नी क्षेत्र में मढ़नी से ढेकहरी बुजुर्ग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित खुरहुरिया मोड़ के पास पिछले सात महीनों से बिजली का एक खंभा गिरा पड़ा है। तार में बिजली आपूर्ति जारी रहने से राहगीरों और मवेशियों के लिए खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार, खंभा गिरने के बाद से ही बिजली के तार सड़क किनारे लटक रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर रात के समय इस मार्ग से गुजरना और अधिक जोखिम भरा हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीण प्रकाश, मुमताज, अनिल और इंतजार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को बार-बार सूचना देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से शीघ्र खंभा ठीक कराकर लटकते तारों को सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।