फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity of 600 villages gets stalled for three months in the rainy season

बरसात में तीन माह ठप हो जाती है 600 गांवों की बिजली

Thu, 24 Feb 2022 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 600 villages gets stalled for three months in the rainy season
बरसात में तीन माह ठप हो जाती है 600 गांवों की बिजली
विज्ञापन

डुमरियागंज में बिजली की समस्या बनी चुनावी मुद्दा, मतदाता अपने प्रत्याशियों से पूछ रहे सवाल
सिद्धार्थनगर/भनवापुर। विधानसभा चुनाव में इस बार बिजली का मुद्दा गरमाया हुआ है। डुमरियागंज के भनवापुर ब्लॉक के लोग इस समस्या से पीड़ित हैं। यहां बारिश के मौसम में तीन माह तक 600 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बाढ़ में लोगों को अंधेरे में जोखिम का सामना करना पड़ता है। 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र सिरसिया गड्ढे में होने के कारण हर वर्ष यह समस्या आती है। इस बार विधानसभा चुनाव में यह समस्या चुनावी मुद्दा बन गई है। क्षेत्र के लोग प्रत्याशियों से बिजली की समस्या के समाधान पर सवाल पूछ रहे हैं।
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सिरसिया में स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र में हर साल बाढ़ का पानी भर जाता है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार विधानसभा चुनाव में बाढ़ के कारण होने वाले जोखिम व विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग मुद्दा बन गया है। लोगों का कहना है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो जाए तो उपकेंद्र में बाढ़ का पानी नहीं जाएगा। इसके लिए उपकेंद्र की ऊंचाई बढ़ानी होगी। बाढ़ प्रभावित डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित 132 केवीए उपकेंद्र सिरसिया से भनवापुर व डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के करीब छह सौ गांवों के साथ ही बस्ती जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र के साठ गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान बिजली भी कट जाती है तो लोगों को अंधेरे में जोखिम का सामना करना पड़ता है। जब तक बाढ़ खत्म नहीं हो जाती है, तब बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। बाढ़ के कारण आपूर्ति की समस्या का समाधान करने वाले को ही अपना मत देंगे। -ओमप्रकाश तिवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसिया के विद्युत उपकेंद्र में बाढ़ का पानी भर जाता है, जिससे विद्युत आपूर्ति करने वाले कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रांसफार्मर तथा ब्रेकर फाउंडेशन को तीन से चार फीट ऊंचा करा दिया जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। -नंद किशोर मिश्रा
राप्ती नदी से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र सिरसिया में बाढ़ के पानी से ट्रांसमिशन के साथ कर्मचारियों के लिए बनी आवासीय कालोनी में तीन से चार फीट पानी भर जाने के कारण दिक्कत होती है। गांव के लोगों ने निर्णय लिया है कि समस्या दूर कराने वाले प्रत्याशी को ही वोट देंगे। -नीरज यादव
ट्रांसमिशन तथा आवासीय कॉलोनी के ऊपर एक मंजिल का और निर्माण करा दिया जाए तो निश्चित ही बाढ़ के समय राहत मिलेगी। इससे विद्युत आपूर्ति आसान हो जाएगी। कर्मचारियों की भी समस्या दूर हो जाएगी। जो इस कार्य को कराएगा उसे ही अपना मत देंगे। -श्रीनिवास

बाढ़ में बिजली निगम के कर्मियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। वे जान जोखिम में डालकर विद्युत आपूर्ति करते हैं। बारिश में बाढ़ के कारण आपूर्ति रोकनी पड़ी। ब्रेकर फाउंडेशन ऊंचा करने तथा आवासीय कालोनी में एक मंजिला और निर्माण करने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। वहां से जो भी आदेश प्राप्त होगा, उसके अनुसार काम किया जाएगा।
मनोज कुमार, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र सिरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed