फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electric problem

बिजली कटौती से आठ लाख लोगों की दिनचर्या प्रभावित

Sat, 20 Aug 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
electric problem
शहर में बिजली ना होने पर रात में हाथ पंखे के सहारे बैठे लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बिजली कटौती से आठ लाख लोगों की दिनचर्या प्रभावित
विज्ञापन

- शहर समेत 11 उपकेंद्रों से लगभग 22 घंटे बाधित रही सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर सहित आधे जिले में 22 घंटे बिजली कटौती से लगभग आठ लाख आबादी की दिनचर्या प्रभावित हुई। किसी के घर में पीने का पानी समाप्त हुआ तो किसी के पानी टंकी खाली हो गई। इससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
फॉल्ट ठीक होने के कुछ देर बाद फाल्ट होने से पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारना पड़ा। लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। जबकि सुबह पानी की किल्लत से बच्चों को स्कूल और बड़ों को काम के लिए जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सिद्धार्थनगर के 11 विद्युत उपकेंद्रों की लाइन शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे ही बंद हो गई। इससे शहर, उसका, लोटन, बर्डपुर व शोहरतगढ़ क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित हुई। रात करीब 8.45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो फिर फॉल्ट हो गया। बांसी से नौगढ़ लाइन में कभी बांसी में तो कभी नौगढ़ में फाल्ट होता रहा। इस कारण पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शनिवार सुबह 10 बजे बिजली आई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खर्च हुुआ 300 लीटर डीजल
जिला अस्पताल में पूरी रात तीन जनरेटर चले। इस कारण करीब 300 लीटर डीजल खर्च हुआ। वहीं सुबह भी ओपीडी के दौरान जनरेटर से बिजली आपूर्ति दी गई। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित डॉक्टर व मेडिकल छात्रों के हॉस्टल में जनरेटर की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि जिला अस्पताल में पूरी रात जनरेटर चलाया गया।

बांसी नौगढ़ लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फॉल्ट सुधारने के बाद फिर खराबी आ जा रही थी। पूरी रात आपूर्ति सुधारने की कोशिश की गई। करीब 22 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
- आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed