{"_id":"638b80a8bc88d15a441e7372","slug":"electric-problem-not-solve-siddharthnagar-news-gkp459627746","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जहां कटी बिजली, वहां नहीं हो सकी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जहां कटी बिजली, वहां नहीं हो सकी बहाल
विज्ञापन
विद्युत केंद्र नौगढ़ के परिसर में मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते संविदा कर्मचार
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जहां कटी बिजली, वहां नहीं हो सकी बहाल
- कटौती से 80 हजार आबादी हुई प्रभावित
- अधिकारियों ने बंद कर दिए थे सीयूजी नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई। जहां भी फाल्ट होने से बिजली गुल हुई, उसे ठीक नहीं किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक आबादी को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों का सीयूजी मोबाइल नंबर बंद होने के कारण उपभोक्ता शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। जो कार्यालय पहुंच रहे हैं, उनकी भी बात नहीं सुनी जा रही है। लोगों के अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है। वहीं, पानी सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बिजली अधिकारी कर्मचारी अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना दे रहे हैं। शुक्रवार शाम से ही अधिकारियों का सीयूजी नंबर बंद हो गए हैं। पॉवर हाउस के कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। विभाग के 300 संविदा कर्मियों की मदद से भी कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
डुमरियागंज में भारतभारी एवं तिलगड़िया में 33-33 केवी के दो पॉवर हाउस में शुक्रवार से ही बिजली आपूर्ति बाधित है, जिसमें 10 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हो गए हैं, पटखौली फीडर में खराबी आने से 6 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर जल जाने से हल्लौर के आधे गांवों में करीब 2500 आबादी में अंधेरा छा गया।
बिजली स्टोर के अनुसार जिले में चार स्थानों पर ट्रांसफार्मर जल गए हैं, अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था आ रही खराबी को कोई लेखा जोखा नहीं है। जिले में 80 हजार से अधिक आबादी बिजली कटौती का दर्द झेल रही है। लोगों के मोबाइल बंद हो गए हैं, वहीं बिजली से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 29 नवंबर से ही कार्य बहिष्कार जारी है।
दो दिन से 100 से अधिक गांव की बिजली गुल
सकारपार। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के पटखौली फीडर से जुड़े 100 से अधिक गांव की बिजली दो दिन से गुल है। क्षेत्र के लोग अंधेरे में हैं। इसके साथ ही उपकरण आदि बिजली के अभाव में बंद हो गए हैं।
बांसी पॉवर हाउस के अंतर्गत पटखौली फीडर में आने वाले 100 गांवों में बृहस्पतिवार दोपहर से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली ना मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में लोगों को भोजन बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इन्वर्टर बंद हो गए हैं। मोबाइल फोन, टंकी में पानी चढ़ाने के लिए मोटर आदि बंद हो चुके हैं। बिजली ना मिलने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है।
क्षेत्र के दीपक त्रिपाठी, गणेश चतुर्वेदी, दिनमणि उपाध्याय, मल्लू, जगदीश विश्वकर्मा, गिरजा पति उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, राघवेंद्र मिश्र, ओम प्रकाश प्रजापति आदि लोगों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
एसडीओ बांसी दीपक सिंह एवं गौरव शुक्ल ने बताया कि बिजली निगम में 10 सूत्रीय मांगों को पूरी नहीं होने के विरोध में बिजली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा समिति के बैनर तले कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी है। जिले में पांच अधिशासी अभियंता, 12 सहायक अभियंता एवं 25 अवर अभियंता सहित 150 से अधिक लोग धरना दे रहे हैं। वहीं, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष यदुवेश राय का कहना है कि ऊर्जा मंत्री के साथ प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। अभी मांगों के माने जाने का मौखिक आश्वासन मिला है, लिखित में नहीं। रविवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।