फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Elections today, security arrangements will be chalked out

चुनाव आज, रहेगा सुरक्षा पुख्ता इंतजाम

Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Elections today, security arrangements will be chalked out
चुनाव आज, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शनिवार को होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। किसी प्रकार का विवाद न होने पाए, इसके मद्देनजर सुरक्षा कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोट शनिवार को पड़ेगा। चुनाव में दो प्रमुख दल भाजपा और सपा आमने- सामने हैं। चुनाव में रस्साकसी को देखते हुए सुरक्षा कड़ा इंतजाम रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर साड़ी तिराहे से कलेक्ट्रेट तक पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। सुरक्षा में एक एएसपी, पांच सीओ, 12 थाना प्रभारी, 52 उपनिरीक्षक, 226 मुख्य आरक्षी, 30 महिला आरक्षी व एक प्लाटून पीएसी, एक फायर टेंडर व तीन टियर गैस स्क्वॉड लगाए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की गई है। मतदाताओं को चेकिंग करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा। एएसपी सुरेशचंद रावत ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बिना चेकिंग के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed