फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Election campaign will end this evening, candidates show their strength

Siddharthnagar News: आज शाम थम जाएगा चुनावी प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Mon, 08 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Election campaign will end this evening, candidates show their strength
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शामिल जिले के 11 नगर निकायों में नौ मई शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के 11 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं इन निकायों के 185 वार्डों के सभासद पद के लिए 1268 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के सभी नगर निकायों में 11 मई को मतदान होना है, इससे पूर्व प्रत्याशी नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क कर मतदाता को सहेजने में जुटे हैं। यहां तक कि कुछ प्रत्याशियों ने बाहरी कलाकारों प्रचार के लिए बुलाया है। साथ ही युवाओं की टीम सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटी हुई है। लाउडस्पीकर लगाकर सड़क पर दौड़ रहे वाहन प्रत्याशियों का गुणगान करते हुए उनके पक्ष में गाना बजाते हुए प्रचार में जुटे हुए हैं। यह सिलसिला नौ मई की शाम को थम जाएगा। जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को सहेजने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

परदेसी वोटरों पर है प्रत्याशियों की निगाहें
भारतभारी। नगर पंचायत चुनाव में प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही इन निकायों के जो मतदाता परदेस में रहकर मजदूरी करके घर की जीविका चला रहे हैं उन्हें बुलाने में लगे है। प्रत्याशी रिश्तेदार, सहयोगी व गांव के लोगो को चुनाव से पहले बुलाने में लगे है। यहां के 20 से 25 प्रतिशत मतदाता मुंबई, नासिक, पुणे, मालेगांव धुलिया, दिल्ली, गाजियाबाद आदि जगहों पर रहते है। जिन्हें बुलाने के लिए ट्रेन, जहाज, बस का टिकट बुक करने के साथ ही निजी चार पहिया वाहन भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनसेन कॉलेज में होगी मतगणना
बांसी। नगर पालिका चुनाव की मतगणना रतन सेन इंटर कॉलेज में होनी है। मतगणना सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम प्रमोद कुमार ने सोमवार को स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तैयारी में लगे कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर सीओ देवीगुलाम व तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed