फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Elderly patient found in pile of garbage in Siddharthnagar district hospital

सिद्धार्थनगर का हाल: कूड़े के ढेर में मरीज मिलने से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 06 Aug 2022 03:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Aug 2022 03:41 PM IST
सार

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्घ संयुक्त जिला अस्पताल परिसर स्थित कूड़े के ढेर में चार जुलाई को बुजुर्ग कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ था। उसके हाथ में ड्रिप की निडिल सेट लगी थी, जबकि पैर में बैंडेज था।

विज्ञापन
Elderly patient found in pile of garbage in Siddharthnagar district hospital
इस हाल में मिला था मरीज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल परिसर में कूड़े के ढेर में मिले बुजुर्ग मरीज के मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अपने अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करके सीएमओ को निर्देश दिया है कि चार दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट भेज दें। इस ट्वीट के बाद जिला अस्पताल के जिम्मेदारों की धड़कन बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. वीएन अग्रवाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्घ संयुक्त जिला अस्पताल परिसर स्थित कूड़े के ढेर में चार जुलाई को बुजुर्ग कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ था। उसके हाथ में ड्रिप की निडिल सेट लगी थी, जबकि पैर में बैंडेज था। अस्पताल के जिम्मेदारों की उस पर नजर नहीं पड़ी, जबकि स्थानीय युवाओं ने उसे नहलाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अमर उजाला में बुजुर्ग मरीज को कूड़े के ढेर में पड़े होने की खबर प्रकाशित हुई तो स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। सीएमओ डॉ. वीएन अग्रवाल एवं प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा ने उसकी खोज खबर ली और बेहतर इलाज मिलने लगा। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद बुजुर्ग मरीज की देख-रेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने अपना नाम शौकत अली बताया और पता में सिर्फ इटवा बताया है। अस्पताल में भर्ती होने के तीसरे दिन शनिवार को भी उनके परिजन नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीएमओ डॉ. वीएन अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसकी लापरवाही से भर्ती मरीज अस्पताल के बाहर गया होगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed