फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Elderly man's body found on railway track; identity not established.

Siddharthnagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं

Mon, 20 Jul 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found on railway track; identity not established.
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:16 बजे मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के गांवों में पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed