{"_id":"6a3978632b4c1801af0cddce","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-car-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160206-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Mon, 22 Jun 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के घोसियारी-डिड़ई मार्ग स्थित करमा चौराहे पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में हर्रैया गांव निवासी सईद अहमद की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल सईद को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव निवासी 75 वर्षीय सईद अहमद उर्फ बुझारत सोमवार करीब तीन बजे किसी कार्य से करमा चौराहे पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान घोसियारी की ओर से डिड़ई जा रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े एक अन्य वाहन से जा टकराया। कार का एयरबैग भी खुल गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सईद अहमद को परिजन उपचार के लिए कैली बस्ती ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। खबर मिलत
े ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सईद अहमद बेहद मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। वह प्रतिदिन शाम के समय करमा चौराहे पर टहलने और लोगों से मिलने-जुलने आया करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।