फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ek din ka mandeh denge shikshamitra

मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का मानदेय देंगे शिक्षा मित्र

Thu, 26 Mar 2020 08:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
ek din ka mandeh denge shikshamitra
मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का मानदेय देंगे शिक्षामित्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर किए गए जा रहे उपायों में शिक्षा मित्र भी योगदान देंगे। बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्र भी एक दिन का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बीएसए से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

आदर्श शिक्षा मित्र-शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर जबरदस्त बचाव कार्य किए जा रहे हैं। संक्रमण से बचाने के लिए दवाओं समेत मास्क, ग्लब्स, सेनिटाइजर जैसी सामग्रियों के लिए एक दिन का मानदेय देने का निर्णय लिया है। बताया कि जिले के 2700 शिक्षा मित्रों के खाते से एक दिन का मानदेय काटने के लिए बीएसए से अनुरोध किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने बताया कि प्रदेश में 159000 शिक्षा मित्र हैं। इनके मानदेय से पांच करोड़ 29 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जाएंगे। शिक्षा मित्रों की इस पहल का जिले के इटवा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed