फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Efforts to evacuate Nepalis stranded in Israel intensified

Siddharthnagar News: इस्राइल में फंसे नेपालियों को निकालने की कवायद तेज

Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Efforts to evacuate Nepalis stranded in Israel intensified
सिद्धार्थनगर। नेपाल के राजनीतिक दलों ने सरकार को इस्राइल में फंसे नेपालियों को बचाने के लिए गंभीर कदम उठाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि जो नेपाली घर लौटना चाहते हैं, उन्हें तुरंत जहाज भेजकर वापस लाया जाए।
विज्ञापन


इस्राइल पर कट्टरपंथी समूह के हमले में 10 नेपालियों के मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इससे पहले हुई मंत्रिपरिषद की आपात बैठक में मृतकों के सम्मान में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई, और जो लोग घर लौटना चाहते हैं, उनके लिए विमान किराए पर लेने का फैसला किया गया है। सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एनपी सऊद ने मंत्रिपरिषद के फैसलों और सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। पार्टी के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि युद्ध में फंसे नागरिकों को बचाने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

माओवादी मुख्य सचेतक हितराज पांडेय ने बताया कि इस्राइल में जिस घटना में 10 नेपालियों की मौत हुई, उस पर पूरा देश और पार्टियां एकजुट हैं। यूएमएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल ने इस्राइली बंकरों में रहने वाले लोगों को तत्काल बचाने के लिए कहा है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश अख्तर ने जोखिम में फंसे नेपालियों को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए सरकार से पहल करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed