फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eclipse on start of academic session in medical college

मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र शुरु होने पर लगा ग्रहण

Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Eclipse on start of academic session in medical college
मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र शुरू होने पर ग्रहण
विज्ञापन

अब अगले सत्र में ही एमबीबीएस की हो सकेगी पढ़ाई
जुलाई में सत्र शुरू करने की थी तैयारी, ओपीडी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में जुलाई माह से एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की शुरूआत में ग्रहण लग गया है। मानक पूर्ण नहीं होने के कारण अब अगले सत्र में एमबीबीएस की शैक्षणिक सत्र शुरू होने की उम्मीद है। अब मानक की जांच के लिए मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम का इंतजार है। जिले में फिलहाल एमसीआई की टीम एक बार भी नहीं है।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं को बढ़ाने के लिए जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के भवन का काम तेजी से हो रहा है। प्रधानाचार्य, वित्त नियंत्रक के साथ ही चिकित्सकों, रेजीडेंट की तैनाती की कोशिश जारी है। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए 430 बेड का संचालन होना चाहिए। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए स्वीकृत आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य के अलावा सीनियर और जूनियर रेजीडेंट की नियुक्ति होनी है। अभी तक प्रधानाचार्य, वित्त नियंत्रक की तैनाती हो चुकी है, जबकि आचार्य के स्वीकृत छह में चार, सह आचार्य के 19 में 17, सहायक आचार्य के 20 में 14 पद रिक्त हैं। इसके अलावा सीनियर और जूनियर रेजीडेंट के स्वीकृत 60 पदों में से 40 पदों पर तैनाती अभी होनी शेष है। जहां तक बेड संचालन का सवाल है, वर्तमान में जिला अस्पताल में 180 बेड का संचालन हो रहा है, जबकि 100 बेड का एमसीएच विंग बनकर तैयार है।
विज्ञापन

जनवरी 2022 से पहले उम्मीद नहीं
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एमसीआई को पत्र भेजा था जिसमें मानक बताए गए थे। बताया जा रहा है कि एमसीआई ने दो बिंदुओं पर अधूरा कार्य पूरा करने को कहा गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि जल्दी ही सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी, जबकि जनवरी 2022 से पहले मानक पूरा होने की उम्मीद नहीं है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। जल्द ही मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया की टीम को स्थलीय सत्यापन के लिए पत्र लिखा जाएगा। एमसीआई के निर्देश के अनुसार तैयारियां पूरी की जा रही है।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed