फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eaight new corona possitive found

चौकीदार की पत्नी और दो पड़ोसी हो गए संक्रमित

Sun, 05 Jul 2020 05:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Eaight new corona possitive found
जिले में आठ और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

चौकीदार की पत्नी व दो पड़ोसी कोरोना पॉजिटिव, सदर व तहसील के अलग-अलग गांव के हैं रिपोर्ट आने के बाद महिला अस्पताल के आइसोशलन वार्ड में किए गए शिफ्ट
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 279 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना के संक्रमण के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में आठ लोग संक्रमित पाए गए। इनमें संक्रमित चौकीदार के संपर्क में आने से उसकी पत्नी, पड़ोसी की माता और बेटी भी संक्रमित मिली हैं। संक्रमित मिले मरीज डुमरियागंज और सदर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं जिन्हें जिला महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 279 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 216 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 53 एक्टिव केस हैं और अब तक कोरोना संक्रमण से दो लोगों की जान गई है।

डुमरियागंज तहसील के स्थानीय कस्बा निवासी एक व्यक्ति जो चौकीदार थे वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनकी 45 वर्षीय पत्नी, पड़ोसी में रहने वाली 50 वर्षीय महिला उनकी 18 वर्षीय बेटी और उसी वार्ड के 11 वर्षीय बालक के लार के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ही एक गांव निवासी 20 वर्षीय व्यक्ति के संदिग्ध पाए जाने के बाद उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सदर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव निवासी दो लोग हाल ही में मुंबई से लौटे थे। संदिग्ध पाए जाने के बाद दोनों के लार के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें एक की उम्र 65 वर्ष है जबकि दूसरे की उम्र 32 वर्ष है। तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में चौकीदार की पत्नी सहित सभी आठ लोग संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जिला महिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि आठ संक्रमित मिले हैं जिन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed