फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   E-rickshaw drivers walk by putting out the bulb in the dark, people getting into the accident

अंधेरे में बल्ब बुझाकर चलते हैं ई-रिक्शा चालक, हादसे का शिकार हो रहे लोग

Sat, 26 Feb 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers walk by putting out the bulb in the dark, people getting into the accident
अंधेरे में बल्ब बुझाकर चलते हैं ई-रिक्शा चालक, हादसे का शिकार हो रहे लोग
विज्ञापन

- बैट्री अधिक समय तक चले, इसलिए रात में भी नहीं जला रहे बल्ब
सिद्धार्थनगर। नगर में ई-रिक्शाें की बढ़ती भीड़, जाम की समस्या उत्पन्न करने के साथ ही हादसे का कारण भी बन रही है। बैट्री अधिक समय तक चले, इसलिए चालक अंधेरे में भी बल्ब बुझाकर चल रहे हैं, जिससे अक्सर हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर हाईडिल तिराहे से बांसी तिराहे के बीच की दूरी तकरीबन दो किलोमीटर है। रविवार को छोड़ दिया जाए तो अन्य दिन शहर हर घंटे जाम की गिरफ्त में रहता है। कारण दो किलोमीटर दूरी में ढाई सौ से अधिक ई- रिक्शे चल रहे हैं। इसके चालकों का कोई ठिकाना नहीं है कि वे कब और कहां रोककर सवारी भरना शुरू कर दें। बैट्री बचाने और लंबे समय तक चलने के लिए रात में ई- रिक्शा चालक अंधेरे में चल रहे हैं, जिससे लोग रात में हादसे के शिकार हो रहे हैं। नगर के उमेश कुमार ने कहा कि ई- रिक्शा चलने से सहूलियत तो है, लेकिन मुसीबत भी बढ़ गई है। क्योंकि यह जाम का कारण बनने के साथ ही हादसे का भी कारण बन गए हैं। इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। दवा का कार्य करने वाले अमित तिवारी ने कहा कि रात में ई- रिक्शा चालक बल्ब जलाकर नहीं चल रहे हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। इस पर सख्ती करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बिना बल्ब जलाए आ रहा था रिक्शा, हो गए चोटिल
उसका क्षेत्र के निवासी रामभुवाल ने बताया कि दवा लेने के लिए मुख्यालय पर आया था। पैदल जा रहा था। पीछे से आकर ई- रिक्शा वाले ने टक्कर मार दी। हाथ और पैर में चोट आई। अगर बल्ब जलाया होता तो हम भी सचेत हो गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली से निकली महिला टकराई, हो गई घायल
नगर के सिसहनिया निवासी किसलावती कुछ दिन पहले घर से किसी काम से थाने रोड पर निकली थीं। गली से निकलते ही ई- रिक्शे से टकरा गईं। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई, जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। अगर लाइट जलता तो शायद वह हादसे का शिकार न होतीं।
नगर के हर मार्ग पर ई- रिक्शों की भीड़
नगर के हर मार्ग पर ई- रिक्शों की भीड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। थाना रोड, स्टेशन रोड, बर्डपुर रोड, उसका मार्ग, अशोक मार्ग सहित सभी प्रमुख रास्तों पर हमेशा हर कदम पर ई- रिक्शा सड़क पर खड़ा मिलेगा। अगर इनका उचित ठिकाना हो जाए तो शायद आवागमन प्रभावित न हो।

ई-रिक्शा की भीड़ शहर में बढ़ी है। इनका उचित रूट तय न होने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस प्रकार की शिकायतें मिली हैं। अगर रात में बल्ब बुझाकर चल रहे हैं तो चेकिंग की जाएगी। यदि रात में कोई बिना लाइट जलाए हुए मिला तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इनके संचालन के लिए रूट तैयार किया जाएगा।
प्रदीप कुमार यादव, सीओ सदर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed