फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   E-rickshaw driver got electrocuted while plugging, died

Siddharthnagar News: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया ई-रिक्शा चालक, मौत

Sun, 18 May 2025 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver got electrocuted while plugging, died
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अटलनगर छतहरा वार्ड का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अटलनगर छतहरा वार्ड में शनिवार रात घर पर ई-रिक्शा बैटरी चार्ज करने के लिए प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बैगर रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
शोहरतगढ़ कस्बा के अटलनगर छतहरा वार्ड निवासी राम वृक्ष (45) पुत्र राम कुमार शनिवार की रात अपने घर पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहा था। इस दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया और तड़पने लगा। रामवृक्ष को तड़फता देख परिवार के लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। परिवार वाले उसे इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से फिर सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आधी रात के बाद उसकी मौत हो गई। रामवृक्ष की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अकेला घर का कमाऊ सदस्य था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed