{"_id":"67af7d74c342947e4502df6e","slug":"e-pass-machine-network-bad-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132354-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-पाॅस मशीन का नेटवर्क खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-पाॅस मशीन का नेटवर्क खराब
विज्ञापन
ईपास मशीन का नेटवर्क खराब होने से बैठे ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। क्षेत्र में सरकारी गल्ले की दुकान पर मौजूद ई-पाॅस मशीन में नेटवर्क न होने से ग्रामीणों का अंगूठा नहीं लग रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस वजह से ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
ब्लाॅक में 99 ग्राम पंचायत में कोटेदारों को राशन बांटने के लिए विजुएनटेक ई-पाॅस मशीन मिली है। चयनित उपभोक्ताओं को अंगूठा लगाकर यूनिट का राशन ऑनलाइन खारिज करना होता है। इसके लिए विभाग से एक सप्ताह का समय दिया जाता है। फरवरी में नेटवर्क की समस्या से ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दिक्कत हो रही है।
बताया जा रहा है कि जब से विजुएनटेक नेटवर्किंग कंपनी को जिम्मेदारी मिली है, तब से ई-पास मशीन में नेटवर्क की समस्या बढ़ गई है, जिससे उपभोक्ताओं को समय से राशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नेटवर्क न होने की समस्या पूरे प्रदेश में है। इसको सही करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।