फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dust blowing on the incomplete road increased the trouble

Siddharthnagar News: अधूरी सड़क पर उड़ती धूल ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 11 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dust blowing on the incomplete road increased the trouble
जर्जर पड़ा जोगिया चौराहे से नादेपार गांव की सड़क। संवाद
जोगिया। जोगिया-नादेपार मार्ग की मरम्मत कार्य में बरती जा रही लापरवाही से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही। इस मार्ग से होकर दर्जनों गांवों के लोगो की आवाजाही होती है, बावजूद इसके नादेपार से लेकर कड़जहा के बीच केवल गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है, जिसके चलते आसपास के दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी दिक्कत हो रही है। व्यवसायियों की दुकानें धूल से पट जाती हैं और खाने-पीने की चीजों को बचाना मुश्किल साबित हो जाता है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है जिससे काफी धूल उड़ती है और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी संजय कुमार, बहेतू, प्रमोद, जितेंद्र, रमेश कुमार, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, मोहम्मद जमील, लल्लू, इरशाद, विजय कुमार, अखिलेश, रामदेव, दीनानाथ आदि ने सड़क निर्माण के कार्य को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed