फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   durga statues immersed

Siddharthnagar News: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 28 Oct 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
durga statues immersed
डुमरियागंज क्षेत्र के भानपुररानी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा में शाम
फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नवरात्र के पांचवें दिन पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की शाम धूमधाम के साथ किया गया। मां दुर्गा की शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने भक्ति गीतों पर नाच-गाकर मां अम्बे की विदाई की।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर, हल्लौर, भटगवा, सोनाहटी, परसा, बढ़नी चाफा, पोखरिया डीहा, भानपुर रानी, बयारा, बेवा चौराहा, महुआरा सहित विभिन्न स्थानों पर शनिवार शाम को विसर्जन यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इसमें शामिल मां दुर्गा के भक्तों ने जय-जय अंबे, जय जगदंबे व जय माता दी के जयकारे लगाते हुए अबीर, गुलाल उड़ाते व पटाखे छोड़ते हुए राप्ती नदी और तालाब के तट पर पहुंचे। दुर्गा प्रतिमाओं का मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जन किया गया। भानपुर रानी में भुवनेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे में विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंडित राकेश शास्त्री, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष सैनी, पिंटू अग्रहरि, सत्यम श्रीवास्तव, बंटी अग्रहरि, संतोष, प्रहलाद कन्नौजिया, देवानंद पाठक, गुड्डू रावत, पवन कुमार प्रजापति, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed