{"_id":"6536cf8f84e783464f0625a4","slug":"durga-pooja-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-7106-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन से बांसी तिराहा तक बन गया आस्था और उत्साह का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन से बांसी तिराहा तक बन गया आस्था और उत्साह का संगम
Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
दशहरा की पूर्व संध्या पर शहर के लोगों ने मेले में उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में सोमवार को सूरज डूबते ही रेलवे स्टेशन से बांसी तिराहे तक आस्था और उत्साह का संगम बन गया। भक्ति भाव और दुधिया रोशनी से नहाए हुए शहर में महिलाएं, बच्चों से लेकर बुजुर्गाें तक में गजब का उत्साह दिखा। जहां जगह-जगह पंडालों में मां दुर्गा पूजा हो रही थी, वहीं, पंडालों के साथ ही भंडारों के स्टाल पर आस्था पूर्वक प्रसाद लेने वालों का तांता लग गया था।
शहर में सोमवार शाम छह बजे रेलवे स्टेशन के पास पंडाल में लोग संध्या आरती कर रहे थे तो परिसर में लगे भंडारे के स्टाल पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी जारी है। वहां से सिद्धार्थ तिराहे वाली सड़क पर इतने लोग चल रहे थे कि वाहनों को आगे बढ़ने में बार-बार ब्रेक लगाना पड़ा। सड़क के किनारे कहीं गुब्बारे और खिलौने बिक रहे थे तो कहीं खाने-पीने के सामान पर बड़े और बच्चे मनपसंद स्वाद चख रहे थे।
सड़क के किनारे लगे झूले पर बच्चे आनंदित हो रहे थे। बड़े गृहस्थी के सामान खरीदने में मशगूल थे। गेट के पास एक ओर भंडारे के प्रसाद में हलुआ बंट रहा था तो दूसरी ओर चाट-फुल्की खाने की सुविधा भी थी। मेला परिसर से बाहर भी पूरी सड़क मेला में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन
सिद्धार्थ तिराहा और उससे आगे हनुमानगढ़ी तक पंडालों में लोगों का तांता लगा हुआ था। जगह-जगह में प्रसाद और मिठाइयाें की दुकान थी तो चुनरी और खिलौने खरीदने बेचने वालों ने बच्चों की खुशियां बढ़ा दी।
इसी प्रकार बीएसए ग्राउंड में आयोजित मेले में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां लोगों ने झूले का आनंद लिया तो विभिन्न प्रकार के छूट के साथ उपयोगी सामान को खरीदने की सुविधा भी मिली।
इस कारण जाम से राहत
नवरात्र में इस बार रेलवे स्टेशन परिसर के साथ बीएसए ग्राउंड में भी मेला लगा है। शहर की भीड़ दो स्थानों पर बंट गई। इस कारण लोगों को जाम से जूझने की नौबत कम आई। लोगों में उत्साह इतना रहा है कि मेला स्थल और मेला जाने वाले मार्गों पर लोग ही लोग नजर आ रहे थे।
अधूरी पुलिया जाम का कारण
रेलवे स्टेशन के पास सोहांस मार्ग के मोड़ पर पुलिया अधूरी है। इस कारण उस स्थान पर सड़क संकरी हो गई है। दोनों से वाहन आने पर जाम लग रहा है। दशहरा के दिन पुलिस सक्रिय नहीं रही तो मोड़ पर जाम लगने से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। कारण यह कि दशहरा के दिन और भीड़ होने की संभावना है।