फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   durga pooja completed

बहेरिया में दुर्गा पूजा में दी गई पूर्णाहुति

Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
durga pooja completed
डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में दुर्गा पूजा के अंतिम दिन हवन क - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बहेरिया में दुर्गा पूजा में दी गई पूर्णाहुति
विज्ञापन

डुमरियागंज। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन से शुरू हुए दुर्गा पूजा समारोह की चतुर्दशी शनिवार को पूर्णाहुति हुई। सप्तमी को स्थापित की जाने वाली मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन पूर्णमासी को होता है। रविवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकलने के कारण सोमवार को विसर्जन किया जाएगा।
डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया गांव स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में सप्तमी तिथि को शुरू हुए दुर्गा पूजा समारोह का समापन शनिवार को पूर्णाहुति के साथ हो गया। शनिवार शाम आचार्य राकेश दुबे ने विधि-विधान से हवन की प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, क्षेत्र के ग्राम हल्लौर, सोनाहटी, बेवा चौराहा, बयारा, मोतीगंज, भगवानपुरए परसा आदि स्थानों पर चल रहे मां दुर्गा पूजन अपने चरम पर पहुंच गया है। जैसे-जैसे विसर्जन की तिथि निकट आ रही है, पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। इस दौरान मंदिर के पुजारी बाबा विश्वनाथ दास, डुमरियागंज के प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, विजय बहादुर पांडेय, ओम प्रकाश पांडेय, सूर्यमणि शुक्ल, अमरनाथ पांडेय, प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed