{"_id":"653d567f25721a4401083654","slug":"duplicate-fertilizer-factory-caught-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7302-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी का भांड़ाफोड़, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नकली खाद बनाने वाली फैक्टरी का भांड़ाफोड़, सील
विज्ञापन
इटवा के परसा चौराहे पर अवैध कृषि दुकान पर छापेमारी करते टीम। स्त्रोत्र कृषि विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा
इटवा थाना क्षेत्र क्षेत्र के परसा चौराहे के पास चह रही थी फैक्टरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के परसा चौराहे पर स्थित खाद बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी पर शुक्रवार रात कृषि, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। मौके से बड़ी मात्रा में खाद बनाने वाले सामान और बोरी आदि बरामद किए गए। फैक्टरी को सील कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुज्जमिल ने बताया कि नकली खाद और बीज की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई के लिए लगातार छापा मारा जा रहा है। शुक्रवार को सूचना मिली कि इटवा थाना क्षेत्र के परसा चौराहे पर नकली खाद बनाने और अवैध रूप से भंडारण करने का कार्य किया जा रहा है। तहसीलदार इटवा राजेश कुमार यादव और इटवा पुलिस के साथ जमीरुल्लाह निवासी मैना अवैध उर्वरक गोदाम पर पहुंच कर छापा मारा गया। इस दौरान अब्दुल्लाह व उनके साथियों ने जांच की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया गया। छापे के दौरान अवैध उर्वरक गोदाम में उर्वरकों का अवैध निर्माण अवैध भंडारण तथा अवैध व्यापार करता हुआ पाया।
उन्होंने बताया कि अबदुल्लाह नकली खादों को ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बोरे में भरकर कालाबाजारी कर कृषकों को आर्थिक क्षति पहुंचाते हुए अनुचित तरीके से अधिक धन अर्जन करने के उद्देश्य से ऐसा कृत्य किया जा रहा था। जांच के समय अवैध गोदाम से संदेह के आधार पर पांच उर्वरक का नमूना लिया गया। मौके पर मौजूद अब्दुल्लाह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद तहसीलदार इटवा ने पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध फैक्टरी में रखे उर्वरक विनिर्माण से संबंधित समस्त सामग्री की इनवेन्ट्री तैयार कर गोदाम को सील करते हुए जमाल अहमद पुत्र जमीरुल्लाह की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि फैक्टरी पर छापा मारकर सील कर दिया गया है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
छापे में पकड़े गए ये सामग्री
कृषि अधिकारी मुम्मद मुज्जमिल के अनुसार अब्दुल्लाह की ओर से अवैध रूप से किया जा रहा खाद विनिर्माण भंडार तथा 400 बोरी लक्ष्मी गोल्ड रिफाइंड एंड ड्राई साल्ट, लगभग 15 क्विंटल खुला जाईम, 26 बोरी जाईम बिना मार्का वाली, 80 बोरा सफेद पाउडर, 650 बाल्टी भरी हुई सर्व शक्तिमान जाईम, शक्तिमान गोल्ड, रामबाण ऊर्जा, न्यू पोटाश 810 खाली बाल्टी, 50 नया बोरा खाली, बिना मार्का के, 6 बोरी सीमेंट, लगभग 200 पैकेट खाली दयाल ब्रांड जिंक एक किलोग्राम पैकिंग में एक सिलाई मशीन व एक इलेक्ट्रानिक काटा बरामद किया गया है।