फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dumkibas diversion washed away in floods, East-West Highway blocked

Siddharthnagar News: बाढ़ में डुमकीबास डायवर्जन बह गया, ईस्ट-वेस्ट हाईवे अवरुद्ध

Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dumkibas diversion washed away in floods, East-West Highway blocked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। बाढ़ के कारण दुमकीबास, नवलपरासी पूर्वी में डायवर्जन बह जाने से ईस्ट-वेस्ट हाईवे अवरुद्ध हो गया है। जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक मधु नेपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आई बाढ़ के कारण बिनयी नदी पर बना डायवर्जन बह जाने से हाईवे अवरुद्ध हो गया। बाढ़ में डायवर्जन क्षेत्र बह जाने के बाद छोटे व यात्री वाहनों का परिचालन होंगसी सीमेंट इंडस्ट्री के गेट से होकर सरदी की ओर जाने वाले मार्ग से किया जा रहा है। पिछले वर्ष भारत से आ रहे ओवरलोड वाहन के गुजरने के दौरान अत्यधिक भार के कारण पुल ढह गया था। पुल के ढहने का खतरा बढ़ने पर अत्यधिक भार वाले वाहन डायवर्जन से होकर गुजरते थे। इस बीच बुटवल-नारायणगढ़ सड़क विस्तारीकरण परियोजना के सूचना अधिकारी शिवा खनाल के अनुसार नवनिर्मित पुल को दूसरे सप्ताह से चालू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed