{"_id":"62bf3d80dd06706c594abc99","slug":"dumariaganj-sho-suspended-after-audio-went-viral-siddharthnagar-news-gkp4423109102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल होने के बाद डुमरियागंज के थानाध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल होने के बाद डुमरियागंज के थानाध्यक्ष निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑडियो वायरल होने के बाद डुमरियागंज के थानाध्यक्ष निलंबित
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। रुपये के लेनदेन के संबंध में ऑडियो के वायरल होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष डुमरियागंज सूर्यभान सिंह को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच में अन्य किसी के संलिप्त पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को ऑडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
थानाध्यक्ष डुमरियागंज सूर्यभान सिंह पर इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी रविंद्र शुक्ल ने रुपये के लेनदेन का आरोप लगाते हुए ऑडियो जारी किया था, जो बृहस्पतिवार को पूरे दिन सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से खूब वायरल हुआ। इस मामले की पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक में चर्चा रही।
मामले को सज्ञान में लेते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह को निलंबित करते हुए प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपकर रिपोर्ट मांगी है। एसपी के इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है। इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि डुमरियागंज थानाध्यक्ष पर एक व्यक्ति से रुपये के लेन देन के आरोप का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसे संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।