{"_id":"65e36c95d846daf9ea0314d4","slug":"due-to-lack-of-antilarva-spraying-peoples-lives-are-in-trouble-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113727-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एंटीलार्वा का छिड़काव न होने से लोगों का जीना हुआ मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एंटीलार्वा का छिड़काव न होने से लोगों का जीना हुआ मुहाल
Sat, 02 Mar 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। बांसी ब्लॉक के अधिकांश गांवों में अभी तक एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है। इसके चलते मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इसके चलते गांव के लोगों में खासी नाराजगी है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांवों में एंटीलार्वा के छिड़काव की मांग की है।
ठंड का मौसम समाप्ति की ओर है। गांवों में संक्रामक बीमारियां न फैले इसके लिए शासन की तरफ से एंटीलार्वा के छिड़काव की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे की तरफ से गांवों को 10000 हजार दिए जाते हैं। लेकिन इस बार बजट आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों एवं जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण बांसी ब्लॉक के अधिकांश गांवों में अभी तक एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है। नतीजन गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी की आशंका बढ़ गई है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर ने बताया कि अभी हाल ही में मैने चार्ज लिया है। ग्राम पंचायत व आशाबहुओं के संयुक्त खाते में धन आवंटन हुआ है कि नहीं मैं देख कर बता पाऊंगा।