{"_id":"653bffd3d70af262010556f6","slug":"drowned-boy-body-found-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7261-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे बालक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे बालक का शव मिला
Fri, 27 Oct 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव खुर्द गांव के टोला बैरिया का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के महादेव खुर्द गांव के टोला बैरिया के निकट बह रही बूढ़ी राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को डूबे बालक का शव देर रात स्थानीय गोताखोरों की मदद से मिल गया। बालक का शव मिलते ही पूरा परिवार शोकाकुल हो गया। पुलिस ने परिजनों की रजामंदी से बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को उन्हें सौंप दिया।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेव खुर्द टोला बैरिया का रहने सरफराज (15) पुत्र सिराज बृहस्पतिवार को बूढ़ी राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को सायं साढ़े चार बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ नहाने गया था और डूब गया। दोनों साथियों के शोर मचाने पर परिजनों सहित टोलेवासी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंचे एसओ ढेबरुआ की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से बृहस्पतिवार की देर रात बालक का शव नदी में ही मिल गया।
पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाह रहे थे। परिजनों ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा से बात कर पोस्टमार्टम न करवाने की अपील की। विधायक ने एसपी से बात करने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक के पिता सिराज मुंबई में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना पाकर वह शुक्रवार को घर आ गए। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि नदी में डूबे बालक की लाश मिल गई है। परिजनों की रजामंदी से लाश को उन्हें सौंप दिया गया है।