फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drizzle all day long... farmers are happy, but there is trouble on the road

Siddharthnagar News: दिन भर रिमझिम... किसान खुश, लेकिन सड़क पर सांसत

Mon, 19 May 2025 10:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Drizzle all day long... farmers are happy, but there is trouble on the road
शहर में रिमझिम बारिश के दौरान विद्यालय की छुट्टी होने के बाद भीगते हुए घर जाती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के बीच सोमवार की सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक रुक रुक कर हुई बारिश से जहां मौसम में ठंड का अहसास हुआ।
वहीं खेतों में नमी आने से किसानों को खेतों की जुताई में आसानी होगी। जबकि बारिश से शहर के निर्माणाधीन अशोक मार्ग और उसका रोड पर कीचड़ पसर गया, जिससे बाइक सवार, वाहन चालक व अन्य राहगीरों को सांसत झेलनी पड़ी। कीचड़ में फिसलकर गिरने से कुछ बाइक सवार चोटिल भी हो गए।

कई दिनों से बारिश न होने से जहां गर्मी से लोग परेशान थे। ऐसे में इस मौसम दूसरी बार रुक-रुक कर जमकर बारिश हुई है। इससे जिन खेतों की जुताई नहीं हो पा रही थी। उसमें जुताई कराने में आसानी होगी, जिससे किसान अपने खेतों में धान के बेहन डालने के पूर्व खेती की अच्छे ढंग से जुताई करके बेहन डाल सकेंगे। इस बारिश को किसानों ने लाभकारी बताया है। वहीं दूसरी तरफ बारिश होने से अशोक मार्ग व उसका मार्ग पर आने-जाने वाले बाइक चार पहिया वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed