फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   drivers take extra fair

मनमानी : टैक्सी चालक 22 किमी का 90 रुपये लेते हैं किराया

Tue, 16 Apr 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
drivers take extra fair
फोटो-
विज्ञापन

डुमरियागंज-रुधौली मार्ग पर टेंपो व टैक्सी चालकों की मनमानी से यात्री हो रहे हैं हलकान

संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज रुधौली मार्ग पर टेंपो चालकों और प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। चालकों द्वारा 22 किमी की दूरी का 90 तक किराया वसूला जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
भारतभारी क्षेत्र के मोतीगंज निवासी जीत कुमार का कहना है कि डुमरियागंज के बैदौला चौराहा रुधौली मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती है। इतना ही नहीं प्राइवेट बसों का संचालन भी ना होने से टेंपो और प्राइवेट टैक्सी चालक मनमानी करते हैं। यात्रियों को हलकान होना पड़ता है। वही खरगौला निवासी मुनव्वर हुसैन का कहना है कि बैदौला से मोतीगंज की दूरी महज सात किमी है जिसका किराया 30 से 40 टेंपो चालक वसूल करते है और घंटो टेंपो पर बैठाए रखते हैं और मनमानी करते हैं। भारतभारी निवासी कुलदीप पांडेय का कहना है कि मोतीगंज से रुधौली की दूरी 15 किमी है जिसका किराया 40 से 50 यात्रियों से वसूल किया जाता है। वहीं टैक्सी चालकों का कहना है कि डीजल का दाम बढ़ जाने के कारण किराया बढ़ा के लेना पड़ रहा है। लोगों ने प्राइवेट टैक्सी चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने और बैदौला से रुधौली के लिए परिवहन निगम की बस चलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया उन्हें प्राइवेट टैक्सी चालकों के मनमानी की कोई शिकायत अभी तक नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर एआरटीओ से जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

22 किमी दूरी तीन टुकड़ों में करना पड़ता है यात्रा

डुमरियागंज रुधौली मार्ग पर सफर करना मुसाफिरों के लिए काफी कठिनाई भरा है इस मार्ग पर राजकीय परिवहन सेवा ना होने के चलते लोगों को रुधौली जाने के लिए तीन टुकड़ों में वाहन बदलकर सफर करना पड़ता है। जिसमें अधिक समय लगने के साथ ही उनको किराया भी अधिक देना पड़ता है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासन के लोगों को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed