फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Driver dozed off, car overturned in sand heap, woman died

Siddharthnagar News: चालक को आई झपकी, बालू के ढेर में पलटी कार, महिला की मौत

Thu, 20 Jun 2024 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Driver dozed off, car overturned in sand heap, woman died

विज्ञापन
- घायल का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
- पुलिस से कहकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गांव चले गए

- सदर थाना क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित सनई चौराहे के पास देर रात हुआ भीषण हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बांसी- नौगढ़ मार्ग पर स्थित सनई चौराहे के पास मंगलवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा युवक जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार के आग्रह पर बिना पीएम करवाए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर निवासी अधिवक्ता नफीस हैदर मंगलवार की रात 11 बजे कार से अपनी मां कनीज फातिमा (65) पत्नी बशीर हैदर डुमरियागंज से सदर थाना क्षेत्र के खजुरिया आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित सनई चौराहे से आगे मधुकरपुर के पास चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर बालू के ढेर से होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब तक लोग अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, कनीज फातिमा की मौत हो चुकी हो गई। जबकि, उनके पुत्र जो गाड़ी चला रहे थे नफीस हैदर को गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पंचनामा करके पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार के कहने के बाद लिखा पढ़ी करके बिना पीएम करवाए शव सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed