{"_id":"6855a47f12297c84a40cacde","slug":"drinking-water-system-will-improve-12-water-atms-will-be-installed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139693-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, लगेंगे 12 वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, लगेंगे 12 वाटर एटीएम
विज्ञापन
लोहिया कला भवन के परिसर में लगा हुआ वाटर कूलर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर में मोहल्ले के लोगों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 12 नए वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। डेढ़ करोड़ रुपये से पेयजल उपलब्ध कराने का यह काम होगा।
इसके लिए मोहल्लों को चिह्नित करने साथ ही स्थान भी चुन लिए गए हैं। जहां वाटर एटीएम लगाया जाना है। इससे बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं, पूर्व में लगे वाटर एटीएम जो खराब हो चुके हैंं, उन्हें सही करवाया जाएगा, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। जिम्मेदारों के मुताबिक जल्द ही सभी परियोजना जमीन पर उतर जाएगी।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सीमा विस्तार के बाद दायरे के साथ-साथ आबादी काफी बढ़ गई है, लेकिन सुविधाओं का अभाव है। सड़क और बिजली की व्यवस्था का तो किसी तरह निर्वाह हो जा रहा है, लेकिन शुद्ध पानी मिलना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
कारण पुराने शहर में लगे वाटर एटीएम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के और मोटर खराब होने की समस्या बनी रहती है।
गर्मी आने के बाद जल संकट गहरा जाता है। कई स्थानों पर तो पानी की समस्या अधिक हो जाती है। नगर की पाइपलाइन बदले जाने और अछूते एरिया में टैंक बनाने की योजना है और बजट भी आवंटित हो गया है।
इसमें काम शुरू होना है, लेकिन उन परियोजनाओं को जमीन पर उतरने में कुछ समय लगेगा।
ऐसे में लोग के लोगों की सहूलियत के लिए अलग- अलग 12 स्थान तय किए गए हैं, जहां वाटर एटीएम लगाया जाएगा।
इसमें रोवांपार, सिविल लाइन, हनुमंत नगर, सिंहेश्वरी पुरम, इंदिरा नगर आदि मोहल्लों में वाटर एटीएम लगाया जाएगा। डेढ़ करोड़ रुपये से यह एटीएम लगाए जाएंगे। इनके लगने से मोहल्ले के लोगों को ठंडा और शुद्ध पानी मिलने के साथ नगर में आने वालों को भी पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
इसमें बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।ि