फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dream project stuck due to lack of budget

Siddharthnagar News: बजट के अभाव में अटक गया ड्रीम प्रोजेक्ट

Wed, 13 Sep 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dream project stuck due to lack of budget
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट हर गांव स्टेडियम के तहत जिले में बनने वाला पहला स्टेडियम बजट के अभाव में अटका पड़ा है। मिठवल ब्लाॅक के अंतर्गत साड़ी कला गांव में दस हजार मीटर में बनाया जा रहा है। स्टेडियम में बाउंड्रीवॉल का निर्माण चल रहा है। इस स्थान को सतह तक लाने में अभी तक जो मिट्टी की पटाई का काम किया गया है, वह काफी कम है। अभी और मिट्टी की पटाई होनी है। क्रिकेट के लिए बनने वाले स्टेडियम में चार सौ मीटर का ट्रैक बनवाया जाएगा। इसमें 2.50 फीट दीवाल बन चुकी है। इसके बाद जाली लगवाई जाएगी। इसमें चेंजिंग रूम, बाथरूम, दर्शक दीर्घा और लाइट लगने का कार्य प्रोजेक्ट में है। अभी तक 3.50 लाख का बजट मिला है जबकि प्रोजेक्ट के अनुसार लगभग 70 लाख से ऊपर का बजट लगना तय है। इस स्टेडियम के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का दौरा भी हो चुका है। अधिकारियों ने ड्रीम प्रोजेक्ट में सुविधानुसार कुछ तब्दीली करते हुए पिलर लगाने का आदेश दिया है। मौके पर मौजूद ग्राम सचिव दीनानाथ पांडेय ने कहा कार्य हो रहा है बड़ी परियोजना है। लेकिन जल्दी ही पूरा करा लिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी सतीश सिंह ने बताया कि दीपावली तक पूरा करा लेने का लक्ष्य है। बजट के अभाव के बारे में कहा कि कुछ समस्या जरूर है, लेकिन उसे तय सीमा के अंदर ही पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed