{"_id":"6a384fd4c96d9c887109ebc7","slug":"dr-ram-chet-chaudhary-receives-lifetime-achievement-award-for-kalanamak-rice-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160131-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कालानमक धान के लिए डॉ. राम चेत चौधरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कालानमक धान के लिए डॉ. राम चेत चौधरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
Mon, 22 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कालानमक धान के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम चेत चौधरी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड फॉर कालानमक राइस से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान 19 से 21 जून 2026 तक नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल अशोक में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किसान से समूह द्वारा किया गया था।
समारोह में किसान से समूह के सीईओ नितिन पुरी और कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी ने डॉ. चौधरी को यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. राम चेत चौधरी ने वर्षों से कालानमक धान की पारंपरिक किस्म के संरक्षण, अनुसंधान और किसानों के बीच इसके प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से कालानमक चावल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनपद और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।