{"_id":"6a457a87c47219fc0f059296","slug":"dr-mukherjees-ideas-remain-a-source-of-inspiration-for-nation-building-even-today-ashtabhuja-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160614-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : अष्टभुजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : अष्टभुजा
Thu, 02 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 150वीं जयंती स्मृति वर्ष के तहत संस्मरण पखवारा पर डुमरियागंज क्षेत्र के एक मैरिज हाॅल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी और दूरदर्शी राजनेता ही नहीं, बल्कि भारत की अखंडता और राष्ट्रीय एकता के सबसे बड़े प्रहरी थे। जब देश की एकता और अखंडता पर प्रश्नचिह्न लगाया जा रहा था, तब डॉ. मुखर्जी ने पूरे साहस के साथ एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का उद्घोष करते हुए राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक शक्ति हैं। उन्हीं के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा की सरकार बनी है और पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास का नया अध्याय देखा है।
विज्ञापन
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद को जन-जन की भावना बनाया। उनके विचार आज भी युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने संगठन विस्तार और सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उनका त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही संगठनात्मक दृष्टि से उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, रामकुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लालजी त्रिपाठी, शिवनाथ चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, पवन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।