{"_id":"69692663ac259677a70e3993","slug":"dont-worry-about-chemistry-you-will-get-good-marks-with-right-strategy-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-151753-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रसायन विज्ञान से घबराएं नहीं, सही रणनीति से मिलेंगे अच्छे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रसायन विज्ञान से घबराएं नहीं, सही रणनीति से मिलेंगे अच्छे अंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में रसायन विज्ञान विषय में बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षक की ओर से विद्यार्थियों को सुझाव दिए जा रहे हैं। रसायन एक स्कोरिंग विषय है, और सही रणनीति से इसमें अच्छे अंक आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा-12 के विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान जैसे विषय को लेकर अक्सर तनाव रहता है, लेकिन सही मार्गदर्शन और योजनाबद्ध तरीके से इसमें शानदार अंक हासिल किए जा सकते हैं।
जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता सचितानंद शुक्ल ने बताया कि यह परीक्षा 100 अंकों की होती है। इसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा और 30 अंक का प्रायोगिक व आंतरिक मूल्यांकन शामिल है। कहा कि विद्युत रसायन, रासायनिक गतिकी, समन्वय यौगिक, जैव-अणु और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के विभिन्न भागों व डी व एफ ब्लॉक तत्व और अमीन से सवाल आते हैं। इन अध्यायों से परिभाषाओं और अभिक्रियाओं के साथ-साथ संख्यात्मक प्रश्नों की संभावना अधिक रहती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी प्राथमिकताएं इसी आधार पर तय करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक रसायन की जटिलता को दूर करने के लिए रासायनिक समीकरणों को रटने के बजाय उन्हें समझकर बार-बार लिखने के अभ्यास पर बल दिया है। इसी तरह भौतिक रसायन के संख्यात्मक प्रश्नों में सटीकता लाने के लिए सूत्रों के संक्षिप्त नोट्स बनाना और नियमित अभ्यास करना बेहद लाभदायक सिद्ध होता है। परीक्षा के अंतिम समय में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने और मॉक टेस्ट देने की सलाह दी है।