फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Don't go on the shine...this garlic can make you sick

Siddharthnagar News: चमक पर न जाएं...बीमार कर सकता है यह लहसुन

Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Don't go on the shine...this garlic can make you sick
बाजार में बिक रहा चीन का लहसुन।
संतकबीरनगर। बाजार में चीन के लहसुन की भरमार है और धड़ल्ले से इसकी बिक्री की जा रही है। देसी की अपेक्षा अधिक चमकदार होने के कारण लोग चीन के लहसुन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जबकि पूरी तरह से सफेद यह लहसुन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। यह लहसुन खाने से एलर्जी, रक्तचाप और पेट में सूजन जैसी बीमारियां हो सकती हैं। जिले के व्यापारी गोरखपुर और बस्ती की मंडी से लहसुन मंगा रहे हैं।
विज्ञापन

आंखों को भाने वाली हर वस्तु अच्छी नहीं होती। यही हाल है बाजार में बिकने वाले चीन के चमकदार लहसुन का है। लोगों को यह पता नहीं कि यह लहसुन सेहत बिगाड़ रहा है। देसी लहसुन भले ही छोटा और देखने में अच्छा न हो, लेकिन सब्जी का जायका बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। सब्जी की दुकान पर टोकरी में सजा चीन का लहसुन देखने में चमकदार, आकार में बड़ा और सुंदर दिखने से लोग आकर्षित होकर बेहिचक खरीद रहे हैं। जबकि उसी भाव बिकने वाला देसी लहसुन ग्राहकों को नहीं लुभा पा रहा। खास बात तो यह है कि सब्जी विक्रेताओं को भी नहीं पता कि चमकदार लहसुन कहां से आ रहा है।
विज्ञापन

चीन के लहसुन में मेटल, लेड और क्लोरीन का उपयोग: जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि चीन के लहसुन को उगाने में मेटल, लेड और क्लोरीन का उपयोग हो रहा है, जो लीवर और किडनी के लिए खतरनाक है। इसके खाने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed