फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dogs scratched woman to death

Siddharthnagar News: कुत्तों ने महिला को नोच कर मार डाला

Thu, 04 Jul 2024 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dogs scratched woman to death
- खेत में घास काटने के दौरान कुत्तों ने किया महिला पर हमला
विज्ञापन

- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर वार्ड की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज।
कस्बे के हीरा मंडी चौराहे के पास खेत में बुधवार सुबह घास काटने गई एक महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे बस्ती जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

डुमरियागंज नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड की रहने वाले जन्नतुनिशा (46) पत्नी सैलाब बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे हीरा मंडी चौराहे के पास खेत में बकरियों के लिए घास काटने गई थी। वहां कुत्तों की एक झुंड घूम रहा था। जन्नतुनिशा को अकेला पाकर कुत्तों ने घेर कर उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर थोड़ी दूर अपने खेत में काम कर रहे मजहर चिल्लाते हुए जन्नतुनिशा की तरफ दौड़ पड़े। मजहर की आवाज सुन और लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक जन्नतुनिशा के शरीर के कई हिस्सों से कुत्ते मांस के टुकड़े नोच चुके थे। वहीं, हमले में वह अचेत भी हो गई थी। घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बेंवा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वाले अस्पताल से लाश लेकर घर चले आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन





बोले एसडीएम

आवारा कुत्तों को पकड़ कर उन्हें इंजेक्शन दिया जाता है। वह पशुपालन विभाग और डाक स्क्वायड दोनों टीमों से बात करते हैं। जल्द से जल्द आवारा कुत्तों को इंजेक्शन दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. संजीव दीक्षित, एसडीएम डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed