{"_id":"666de6ad2d29e9abca018bb4","slug":"doctors-come-two-hours-late-patients-wait-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119150-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो घंटे देर से आते हैं डॉक्टर, मरीज करते हैं इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो घंटे देर से आते हैं डॉक्टर, मरीज करते हैं इंतजार
Sun, 16 Jun 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
- जोगिया सीएचसी का हाल, गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जोगिया सीएचसी में डॉक्टरों के देर से आने के कारण मरीजों को लगभग दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगाें के बार-बार शिकायत के बाद भी इसमें सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को अमर उजाला की टीम सुबह 8:30 बजे जोगिया सीएचसी में पहुंच गई, वहां एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। कंपाउंडर व वार्ड ब्वाय से पूछा गया तो पता चला की डॉक्टर अभी नहीं आते हैं। वह नौ बजे के बाद आते हैं, जबकि वहां मौजूद मरीजों और उनके तीमरदारों ने बताया कि जोगिया सीएचसी पर समय से कोई भी डॉक्टर नहीं आता है। इससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
डॉक्टरों के आने के बाद से ही पर्ची भी काटी जाती है, जबकि उनके आने का समय निर्धारित नहीं रहता है। मौके पर केवल चीफ फार्मासिस्ट मिले, डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद सीएचसी अधीक्षक आरजी सिंह सुबह 9:30 बजे पहुंचे। उसके बाद उन्होंने सीएचसी पर तैनात डॉक्टर सूरज को बुलाया तो सुबह 9:48 बजे ओपीडी शुरू हुई। इस संबंध में अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
-- -- -- --
बाेले मरीज
इलाज करवाने के लिए सुबह आठ बजे से आए हैं, लेकिन अभी तक डॉक्टर नहीं पहुंचे हैं। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप हो जाती है, इससे गर्मी में आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
- राजपाल यादव, मरीज
-- -- -- -- -- -
पत्नी के आंख का इलाज करवाने के लिए सुबह 8:30 बजे अस्पताल आ गए हैं, लेकिन डॉक्टर का पता नहीं चल रहा है, जबकि डॉक्टर के नहीं आने से कई मरीज वापस लौट गए।
- सुरेश निवासी, लखनापार
सभी सीएचसी-पीएचसी पर सुबह 8 बजे से ही ओपीडी शुरू हो जाती है, जोगिया सीएचसी पर ऐसा नहीं हो रहा है तो, जांच करवाई जाएगी।
- डॉ दिनेश चौधरी, सीएमओ