{"_id":"518bb60c73dd49e79063bf3482ce675b","slug":"dobha-mustkhm-death-of-two-children-in-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोबहा मुस्तकहम गांव में दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोबहा मुस्तकहम गांव में दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के धोबहा मुस्कहम के भरवन डिहवा में मौसम में आए बदलाव के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों का मानना है कि चिकनपॉक्स के कारण बच्चों की मौत हुई है।
करीब आधा दर्जन लोग अभी भी चिकनपॉक्स की चपेट में है।हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मौत के लिए चिकनपॉक्स को कारण मानने से इनकार किया है।
गांव में स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर पीड़ितों की जांच की और दवाएं दी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और गांव में साफ-सफाई के अभाव में धोबहा मुस्तकहम गांव के भरवन डिहवा में पिछले तीन-चार दिनों से चिकनपॉक्स का प्रकोप फैला हुआ है।
बीमार चल रहे रामभुवन के 2 वर्षीय पुत्र मंगरा और चिनके के तीन वर्षीय पुत्र पवन की मंगलवार को मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसके साथ ही गांव के कई बच्चे इस बीमारी की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने जल्द से जल्द उपचार व बीमारी की रोकथाम की मांग की है। इस संबंध में खुनियांव ब्लाक के चिकित्साधिकारी डॉ. एमडब्लू खान ने बताया कि सोमवार को गांव में स्वास्थ्य टीम गई थी।
इसमें स्वास्थ्य अधिकारी और एएनएम शामिल थे। घर-घर लोगों को दवा देने के साथ बीमारी से बचाव की जानकारी दी गई है। बच्चों की मौत मौसम में आए बदलाव के कारण हुई है।