फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Do not wear helmet, three rides running, there is no fear of death

Siddharthnagar News: हेलमेट लगाते नहीं, चल रहे तीन सवारी, जान जाने का भी भय नहीं

Wed, 17 May 2023 12:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Wed, 17 May 2023 12:00 PM IST
सार

बीते दो दिन में ही सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो चुकी है और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अमर उजाला ने मंगलवार दोपहर शहर के प्रमुख चौराहों पर का जायजा लिया तो सामने आया कि हादसों के बावजूद 80 फीसदी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते  हैं।

विज्ञापन
Do not wear helmet, three rides running, there is no fear of death
शहर के साड़ी तिराहे पर बिना हेलमेट आवागमन करती पुलिस। संवाद

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ हो रहे हादसों से भी वाहन चालक लापरवाह बने हुए हैं। बीते दो दिन में ही सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो चुकी है और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अमर उजाला ने मंगलवार दोपहर शहर के प्रमुख चौराहों पर का जायजा लिया तो सामने आया कि हादसों के बावजूद 80 फीसदी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए न तो हेलमेट लगा रहे हैं और न ही सीट बेल्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर 12:21 से 12:35 बजे के बीच हाइडिल तिराहा
तिराहे से होकर बिना हेलमेट लगाए गुजरने वाले नौ बाइकों पर तीन सवारियां बैठी थीं। 16 बाइकों पर बिना हेलमेट दो सवारियां गुजरीं। वहीं हेलमेट लगाकर गुजरने वाले सात बाइक पर भी तीन सवारियां थीं। जबकि 23 बाइक सवार हेलमेट लगाए दो सवारियां गुजरी।
विज्ञापन


दोपहर 12:46 से 12:59 बजे साड़ी तिराहा से बिना हेलमेट लगाए तीन सवारियों वाले 11 बाइक सवार गुजरे। बिना हेलमेट के ही 18 बाइक पर दो सवारियां रहीं। हेलमेट लगाकर छह बाइक पर तीन सवारियां गुजरी। वहीं 21 बाइक सवार हेलमेट लगाए दो सवारी के साथ गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:12 से 1: 25 बजे तक बांसी तिराहा से बिना हेलमेट लगाए तीन सवारियों वाली नौ बाइकें गुजरी, बिना हेलमेट के ही दो सवारियों वाली 16 बाइक गुजरी। हेलमेट लगाने के बावजूद तीन सवारियां बिठाए आठ बाइक सवार गुजरे। जबकि हेलमेट लगाकर दो सवारियों वाली बाइक की तादाद 19 रही।


दोपहर 1:33 से 1:45 बजे तक सिद्धार्थ तिराहा से बिना हेलमेट तीन सवारी के साथ गुजरने वाली नौ बाइकें रहीं, बिना हेलमेट के ही दो सवारियों के साथ 17 बाइकें गुजरीं। हेलमेट लगाकर तीन सवारियों के साथ 11 बाइक गुजरीं, जबकि हेलमेट लगाकर दो सवारियों से गुजरने वाले बाइकों की तादाद 23 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed