फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Do not trust any unknown call

Siddharthnagar News: किसी भी अनजान काॅल पर न करें विश्वास

Fri, 24 Jan 2025 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Do not trust any unknown call
पथरदेईया स्थित बरसाती यादव इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा जानकारी देते एसओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की ओर से साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए कार्यशाला हुई। थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी फ्राॅड काॅल पर विश्वास न करें। उसके लिए तत्काल ही साइबर विभाग में संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि आजकल बैंक फ्रॉड, एटीएम कार्ड क्लोनिंग, सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त फेंक फ्रेंड रिक्वेस्ट, फ्रॉड विज्ञापन आदि द्वारा साइबर फ्रॉड किया जा रहा है। फेस जॉब ऑफर या मेट्रोमोनियल वेबसाइट के द्वारा भी आजकल साइबर फ्रॉड तेजी से हो रहा है। आप किसी भी फेंक वेबसाइट पर क्लिक न करें। किसी अनजान नंबर से की गई वीडियो कॉल पर उत्तर न करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि आजकल फेंक ऑफिसर कॉल के द्वारा डिजिटल अरेस्ट होकर करके भी साइबर फ्रॉड किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत व्यक्ति को उसके किसी प्रिय से संबंधित क्राइम होने पर साइबर फ्रॉड एक अधिकारी के रूप में काल करके पैसे की मांग की जाती है, जिससे फ्रॉड का शिकार व्यक्ति उनको पैसे देकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी साझा कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा एक नया साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर-1930 शुरू किया है, जिसके अंतर्गत साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर लोग किसी भी स्थान से एवं किसी भी नंबर से इस नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे उनको तुरंत मदद मिलेगी और उनके पैसे को भी सुरक्षित वापस लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फेंक न्यूज के खिलाफ अभियान चलाने एवं साइबर क्राइम क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने तथा पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित करने के लिए डिजिटल वॉरियर को भी तैनात किया गया है।
प्रो. दीपक बाबू ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को प्रशिक्षण प्राप्त करके अपनी आलोचनात्मक सोच को विकसित करना चाहिए, जिससे कि वह किसी भी जानकारी का विश्लेषण एवं सत्यापन करके पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम डिजिटल वॉरियर बनकर साइबर क्राइम एवं फेंक न्यूज को रिपोर्ट करके अपने परिवार जनों एवं मित्रों को जागरूक समाज के विकास में योगदान दें।

इस दौरान डॉ. अमित साहनी, प्रो. नीता यादव, प्रो. एसके श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. शिवम शुक्ला, डॉ. आभा द्विवेदी, डॉ. कहकशां खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed