फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Do not ignore cough for more than two weeks: Dr. Shailendra

दो सप्ताह से अधिक खांसी को न करें नजर अंदाज : डॉ. शैलेंद्र

Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Do not ignore cough for more than two weeks: Dr. Shailendra
भनवापुर के चिताही में संचार गतिविधि एवं माता बैठक में जागरूक करते डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा। स्रोत व
-भनवापुर के चिताही में आयोजित संचार गतिविधि व माता बैठक में किया जागरुक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने मंगलवार को चिताही में संचार गतिविधि व माता जागरूकता बैठक में गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया।

अधीक्षक ने पंजीकरण, प्रसव पूर्व सभी जांचें व गर्भावस्था के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निशुल्क में चिकित्सीय परीक्षण व उपचार तथा निशुल्क में अल्ट्रासाउंड, संस्थागत प्रसव,टीकाकरण के फायदे आदि के विषय में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि 100 दिवसीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षय रोग एक्टिव स्क्रीनिंग के विषय में जागरूक किया गया तथा ग्राम वासियों को बताया कि दो सप्ताह से अधिक दिन की खांसी पर किसी प्रकार की लापरवाही न करें। अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में बलगम की निःशुल्क जांच व उपचार करवाएं।
विज्ञापन

बीएमसी सूर्यदेव सिंह तथा बीसीपीएम मेराज अहमद ने आशा बहू को टीकाकरण के एक दिन पूर्व ड्यू लिस्ट तैयार करते हुए बुलावा पर्ची वितरण करने व टीकाकरण से उदासीन परिवार को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान रीता देवी , दुर्गानंदानी, राजेश, मनोज, रामरति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed