{"_id":"58e12a984f1c1bf6465b44b3","slug":"do-not-do-any-wrong-thing-in-excitement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति उत्साह में न करें कोई गलत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति उत्साह में न करें कोई गलत कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर चौराहे पर बैठक को संबोधित करते हियुवा के पाटन मंडल प्रभारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा। तुलसियापुर चौराहे पर रविवार को हियुवा के बढ़नी ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने की संघर्ष की प्रवृत्ति को तेज करने का आह्वान किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने कहा कि हियुवा न्याय के लिए संघर्ष करता आ रहा है। कार्यकर्ताओं को अति उत्साह में आकर गलत कार्य नहीं करना है।
उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी हाईकमान ने योगी आदित्यनाथ को दायित्व सौंपा है, उसे कायम रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता के अधिकारों पर डाका डालें उनके खिलाफ शिकायत करें। हमें सरकारी कार्यालयों पर निगरानी रखनी होगी, जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले। जिला महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ने हियुवा कार्यकर्ता महंत आदित्यनाथ के संदेश को लेकर जनता के बीच जाएंगे। संगठन की बदौलत ही हमारी ताकत है।
विज्ञापन
ऐसे काम नहीं करना है जिससे मुख्यमंत्री की छवि पर विपरीत असर पड़े। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, बढ़नी नगर अध्यक्ष आकाश ध्वज श्रीवास्तव, ब्लॉक मंत्री मनोज पांडेय, सुग्रीम चौधरी, चिनकू चौधरी, डॉ. शिवशंकर चौधरी, रामविनेश निषाद, चंदन राय, लवकुश गौड़, श्रवण चौहान, रिषभ सिंह, तुलसीराम, श्रीराम यादव, रामकुमार गुप्ता, जोखू यादव, बजरंगी वर्मा, रामप्रताप चौधरी, प्रमोद गौड़, डब्लू तिवारी, मिथुन यादव, संकटा चौधरी, विनोद यादव, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी व संचालन ब्लॉक महामंत्री अजय प्रताप यादव ने किया।