{"_id":"671fe72002828c3f690e14a4","slug":"dms-instructions-to-cmo-all-hospitals-should-be-kept-alert-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126479-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीएमओ को डीएम का निर्देश, सभी अस्पतालों को अलर्ट रखा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीएमओ को डीएम का निर्देश, सभी अस्पतालों को अलर्ट रखा जाए
Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न कराने का दिशा- निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने कहा कि आपसी भाईचारे, प्रेम से त्योहार को मनाएं।
बैठक में आए संभ्रांत लोगों के द्वारा त्योहार पर कराए जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशानुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया।
उन्होंने त्योहार के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके, इसके लिए सीएमओ को निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट रखा जाएं। चिकित्सक, स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित रहेगें। एंबुलेंस भी अलर्ट मोड़ पर रहें। त्योहार के मौके पर मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से मिलावट नहीं हो सके, इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य पदार्थों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। मिलावट करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाए। उप जिलाधिकारी, सीओ संयुक्त रूप से भ्रमण कर त्योहार पर व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने दीपावली, छठ पूजा के मेले तथा पर्वों पर निकलने वाले जुलूस के मार्ग का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
छठ पर्व के मौके पर घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, चेंजिंग रूम, बैरिकेटिंग, प्रकाश, सफाई, गोताखोर, नाव आदि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी संबंधित को दिए गए। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि त्योहार पर बाजारों में लोग खरीदारी के लिए आते हैं, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए।