{"_id":"628e73cb605b36765801f580","slug":"dm-sp-reached-on-badhani-border-siddharthnagar-news-gkp4381383154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल बार्डर पहुंचे डीएम और एसपी, जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल बार्डर पहुंचे डीएम और एसपी, जाना हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम, एसपी ने बढ़नी बॉर्डर पर मांगी बसों के संचालन की रिपोर्ट
बढ़नी पहुंचकर अवैध अतिक्रमण भी हटवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा स्थित बढ़नी बॉर्डर निरीक्षण किया। उन्होंने कस्टम बैरियर पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने दिल्ली-मुंबई रूट पर चलने वाली बसों की जानकारी मांगी है जबकि अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम एवं एसपी ने प्राइवेट बस स्टैंड का निरीक्षण किया। जिम्मेदारों से इस बस स्टैंड के बारे में जानकारी ली। आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि इसकी गहनता से जांच कर पता लगाएं कि जो ये बस स्टैंड चल रहा है। बसें यहां से दिल्ली, पंजाब अन्य जगहों पर जाती हैं। क्या इन सभी बसों का परमिट है। बसों का संचालन करने वाला कौन व्यक्ति है? किसकी जमीन है। जिस पर इसका संचालन हो रहा है। डीएम ने कहा कि गहनता से जांच कर 48 घंटे के अंदर में सभी कागजात के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत करने की दशा में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस दौरान सीओ हरिश्चंद्र, थानाध्यक्ष ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।