फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM reviewed the plans, gave instructions on laxity

डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, शिथिलता पर दी हिदायत

Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed the plans, gave instructions on laxity
डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, शिथिलता पर दी हिदायत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गौशाला, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत, धान क्रय, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की समीक्षा हुई।
अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने उपजिलाधिकारियों को आयुष्मान भारत योजना गोल्डेन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा डोज लगने से छूटे हुए लोगों को दूसरा डोज लगवाने की हिदायत दी। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की प्रगति बढ़ाएं। पौधरोपण अभियान दौरान लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गौशाला, धान क्रय, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की। इसके अलावा आईजीआरएस की भी समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग समेत प्रशिक्षु आईएएस ओजस्वी राज, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, बांसी जग प्रवेश, डुमरियागंज त्रिभुवन, इटवा उत्कर्ष श्रीवास्तव, शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह, एसएलओ उमेश चंद्र निगम, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय आदि अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कार्यों की समीक्षा
सिद्धार्थनगर। राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता की उपस्थिति में आंबेडकर सभागार में संपन्न हुई। डीएम ने स्टांप कर, भू-राजस्व वसूली, आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, वन विभाग, विद्युत, बाट-माप, मंडी समिति, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य विभागों की समीक्षा की। दुर्घटना बीमा योजना, मंडी समिति, बाढ़, नहर विभाग से भूमि अधिग्रहण की समस्या, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, निर्वाचन तथा अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed